Prashashan Gaon Ke Sang Abhiyan
श्री भोमाराम, प्रबन्ध निदेशक एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जोधपुर खण्ड जोधपुर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत अवधिपार श्रेणी में ऋण माफी से लाभान्वित कृषको को आज दिनांक 27.10.2021 को डेढा, सांकडा, हरनाऊ ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर में ऋण वितरण कर लाभान्वित किया गया।
उन्होंने बताया कि आज अवधिपार श्रेणी में ऋण माफी से लाभान्वित सांकडा, हरनाऊ एवं डेढा ग्राम सेवा सहकारी समिति के कुल 27 किसानों को कुल राषि रुपये 2,70,000 /- का ऋण वितरण किया गया।







