Nabard CGM Visit

श्रीमान् जयदीप श्रीवास्तव मुख्य महाप्रबन्धक, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), जयपुर द्वारा जिले की केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय का दिनांक 09.09.2021 को दौरा किया गया। इस उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जिला विकास प्रबन्धक श्री दिनेश प्रजापत, बैंक के प्रबन्ध निदेशक श्री भोमाराम, जिले के उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, जैसलमेर श्री सुजानाराम, श्रीमती शोभा चारण, अधिशाषी अधिकारी, बैंक, श्री मोहम्मद रफीक, अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी, बैंक के साथ – साथ बैंक स्टाफगण एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापक एव अध्यक्ष उपस्थित थे। श्रीमान् मुख्य महाप्रबन्धक द्वारा बैंक आगमन पर नगर आराध्य श्री लक्ष्मीनाथ जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर जिले वासियों एवं बैंक से संबंधित कर्मिकों एवं सदस्यों हेतु मंगलकामना की गई। श्रीमान् प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा श्रीमान् मुख्य महाप्रबन्धक को बैंक की समग्रता के संबंध में सक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। पश्चात श्रीमान् मुख्य महाप्रबन्धक द्वारा जिले की पदमपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति लि0, पदमपुरा को पैक्स एज एमएससी एवं एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड योजना के अन्तर्गत 500 एमटी के गोदाम निर्माण हेतु प्रथम क़िस्त राशि रुपये 450000 का चैक वितरित किया गया।

उसके पश्चात श्रीमान् मुख्य महाप्रबन्धक द्वारा जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों को आय के नये स्त्रोत सृजित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं इस संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उपस्थित व्यवस्थापकगणों द्वारा श्रीमान् मुख्य महाप्रबन्धक द्वारा प्रदान किये गये मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही देश की विभिन्न ग्राम सेवा सहकारी समितियों जिनके द्वारा सहकारिता में उत्कृष्ट ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्य को देखने, समझने एवं उनमें से सम्भव कार्याें को अपनी ग्राम सेवा सहकारी समिति में करने हेतु शैक्षणिक यात्रा की इच्छा प्रकट की, इस पर श्रीमान् मुख्य महाप्रबन्धक द्वारा राज्य की एवं देश की विभिन्न ग्राम सेवा सहकारी समितियों के शैक्षणिक भ्रमण हेतु कार्यक्रम निर्धारित किये जाने बाबत आश्वाशन प्रदान किया गया। जिस पर व्यवस्थापकगणों द्वारा श्रीमान् मुख्य महाप्रबन्धक का आभार प्रकट किया गया। पश्चात श्रीमान् प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा सभा विसर्जन की घोषणा की गई।